18 सितंबर को बड़े पर्दे पर खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज

शेयर करे

 ‘लव लॉटरी’ में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का जबरदस्त संगम

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 जुलाई 2026। ‘लव लॉटरी’ का 49 सेकंड का फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही फिल्म ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का रोमांचक मेल है। सत्य घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक आधुनिक शहरी दंपति के रिश्ते से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे कानूनी लड़ाई, रहस्यमयी हत्या और चौंकाने वाले खुलासों की भूलभुलैया में बदल जाती है। फर्स्ट लुक में कहानी के रहस्य को बरकरार रखते हुए फिल्म के प्रमुख किरदारों की प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी के साथ अंत में संतोष शुक्ला की दमदार एंट्री सस्पेंस को और गहरा कर देती है। फिल्म रिश्तों में विश्वास, सामाजिक धारणाओं, भावनात्मक शोषण और गंभीर आरोपों के मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे संवेदनशील विषयों को भी छूती है।

उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में फिल्माई गई ‘लव लॉटरी’ अपने शानदार विजुअल्स के कारण भी आकर्षण का केंद्र बन रही है। निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार का कहना है कि फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी, जबकि निर्देशक अरविंद पांडे इसे सच्चाई, रिश्तों और इंसानी भावनाओं की गहरी पड़ताल मानते हैं। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक दिलचस्प सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

Leave a Reply

Next Post

9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ

शेयर करेमजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते कारोबार के दम पर बाजार में उतरेगी लेजर पावर एंड इंफ्रा (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 जुलाई 2026। कोलकाता स्थित लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड (एलपीआईएल) 9 जुलाई से अपना ₹742 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए खोलने जा […]

You May Like

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद....|....बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू: अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा काफिला रवाना, 93 हजार भक्तों ने किए दर्शन....|....नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर....|....मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप....|....इंडोनेशिया में पीएम को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?....|....दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत....|....SECL Hosts Interactive Session on Preventive Vigilance and Good Governance....|....केदार कश्यप नकटी के ग्रामीणों से माफी मांगे, उनका तोड़ा गया मकान वहीं पर बनाये सरकार....|....कुम्हारी टोल प्लाज़ा बंद होने का दावा झूठा निकला - वन्दना राजपूत....|....9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ