गडचिरोली के आदिवासी युवाओं ने कायम की नई मिसाल

Indiareporter Live
शेयर करे

गडचिरोली के तीन युवाओं ने रचा इतिहास

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई/गडचिरोली 19 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के दूरदराज़ और लंबे समय से विकास की चुनौतियों से जूझते गडचिरोली जिले से अब उम्मीद की नई कहानियां सामने आ रही हैं। एमआईएएम चैरिटेबल ट्रस्ट की एक जमीनी पहल ने यहां के आदिवासी युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाज़े खोलने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। अहेरी उपखंड के तीन युवाओं—दीपाली भाऊराव चुनारकर, वंदना भीमराव आत्रम और तिरुपति मडावी ने मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण के बाद सरकारी सेवाओं में चयन पाकर यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर प्रतिभा किसी भी सीमा को पार कर सकती है। यह प्रशिक्षण केंद्र सूरजगढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

कृषि और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर परिवारों से आने वाले इन युवाओं की सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा बन रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की पहलें न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ाती हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई सोच और आत्मविश्वास भी जगाती हैं। गडचिरोली जैसे इलाकों में, जहां संसाधनों की कमी लंबे समय से बाधा रही है, ऐसे प्रयास बदलाव की मजबूत नींव रख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बसाल्ट हिल्स में मिलेगा लग्ज़री का नया अनुभव

शेयर करेअसेंटा ने लॉन्च किया बसाल्ट हिल्स विला प्रोजेक्ट बसाल्ट हिल्स ने बनाई अलग पहचान (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 अप्रैल 2026। बदलती लाइफस्टाइल और निवेश की प्राथमिकताओं के बीच अब लोग सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण अनुभव की तलाश में हैं और इसी सोच को ध्यान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल