भारत-अमेरिका के बीच अहम बैठक, मनी लॉन्ड्रिंग-आतंक को धन मुहैया कराने वालों से निपटने पर सहमत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। भारत और अमेरिका के राजस्व अधिकारियों ने एक अहम बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अवैध वित्त जोखिम कम करने के प्रयासों को गति देने के अलावा वर्चुअल संपत्तियों के लिए धनशोधन-रोधी मानकों के वैश्विक क्रियान्वयन में तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप से समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। 

इन लोगों ने की सह अध्यक्षता
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा और अमेरिका के आतंकवाद एवं वित्तीय आसूचना विभाग के अवर सचिव ब्रायन नेल्सन ने 13 दिसंबर को यहां भारत-अमेरिका धनशोधन-रोधी (एएमएल) एवं आतंकवाद वित्तपोषण निषेध (सीएफटी) पर वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

वैश्विक कार्यान्वयन में तेजी लाने की जरूरत पर ध्यान
गुरुवार को जारी एक संयुक्त बयान के मुताबिक, इस विमर्श के दौरान प्रतिभागियों ने अवैध वित्त जोखिम कम करते हुए जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल परिसंपत्तियों और इनके सेवा प्रदाताओं से जुड़े अनुभवों को लेकर चर्चा की। दोनों पक्षों ने वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की सिफारिशों के अनुरूप नियामकीय मध्यस्थता के मुद्दे के प्रभावी निपटान के लिए वर्चुअल संपत्तियों के लिए एएमएल/ सीएफटी मानकों के वैश्विक कार्यान्वयन में तेजी लाने की तुरंत जरूरत पर बल दिया।

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चर्चा
प्रतिभागियों ने लाभकारी स्वामित्व में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका के प्रयासों पर चर्चा की। इसमें लाभकारी स्वामित्व रजिस्ट्री का क्रियान्वयन, आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार के साधन और सूचना का सत्यापन शामिल है। बयान में कहा गया है कि धनशोधन और अन्य वित्तीय अपराधों से निपटने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अधिकारियों को धन के प्रवाह का पता लगाने और इसके जिम्मेदार लोगों को चिह्वित करने की अनुमति देता है।

अगले साल फिर होगी वार्ता 
भारत और अमेरिका इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने और एफएटीएफ के भीतर एक साथ काम करने सहित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप से समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए अगले साल फिर से वार्ता बुलाने पर सहमत हुए। इसके अलावा इस बात भी सहमति बनी कि अगले वर्ष की वार्ता से पहले दोनों देश सहयोग के लिए अतिरिक्त क्षेत्रों की पहचान करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत में तिब्बतियों को आजादी, अपने देश में नहीं, दलाई लामा बोले- चीन में कड़े नियमों में जीने को मजबूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 15 दिसंबर 2023। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने चीन पर जुबानी हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि तिब्बत में लोग कड़े नियंत्रण में जीवन जी रहे हैं। शरणार्थी बने तिब्बतियों के पास भारत में तो आजादी है, लेकिन खुद अपने देश तिब्बत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां