सब्जी के उत्पादन से बढ़ी महिला समूह की आमदनी आय के साथ अब बढ़ने लगा है आत्मविश्वास

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 नवम्बर 2020। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वेद परसदा की महिलाओं नेे समूह बनाकर सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया है। जिससे न केवल उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है अपितु उनका आत्मविश्वास भी अब बढ़ने लगा है।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत श्री राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जियों की खेती कर अपनी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ा रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललिता पटेल ने बताया कि हमारे समूह में 10 महिला सदस्य है। सब्जी उत्पादन कार्य करने की प्रेरणा हमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने दी। उन्होंने हमें समूह से जुड़कर आर्थिक लाभ लेने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी दी। श्रीमती पटेल ने बताया कि पहले हम लोगों को इस कार्य के संबंध में संदेह था कि हमलोग कैसे इस कार्य को कर पाएंगे लेकिन अधिकारियों द्वारा लगातार हमें प्रोत्साहित किया गया। उनके प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि आज हम सफलतापूर्वक इस कार्य को कर पा रहे हैं।

राधाकृष्ण समूह की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने बताया कि हमलोग 1.5 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर रहे है। हमनें बाड़ी में गोभी, टमाटर, मूली, बैगन, भिंडी, बर्रे भाजी एवं तिवरा भाजी लगाया है। पिछले वर्ष हमें इन सब्जियों को बेचने से 5 हजार की अतिरिक्त आमदनी हुई थी। इस वर्ष इससे भी अधिक आमदनी होने की उम्मीद है। समूह की महिलाएं कहती हैं कि सुराजी योजना से हम महिलाओं को आय का नया जरिया मिला है। आर्थिक रूप से सक्षम होने से हमंे परिवार चलाने में भी सहायता मिल रही है। भविष्य में भी हम अपनी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर पायेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहकार की बैठक सम्पन्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 नवम्बर 2020। एडीएम बी.एस.उईके की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर की जिला सलाहकार समिति की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समिति सचिव, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के श्री राहुल सैनी भी मौजूद थे। इस बैठक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं