“अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध हुए मजबूत “

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 17 अगस्त 2023। भारतीय अमेरिकी नागरिक मानते हैं कि हाल में भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना के नेतृत्व में अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की मौजूदा भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं तथा इस यात्रा ने एक विशिष्ट दृष्टिकोण को रेखांकित किया है जो द्विपक्षीय संबंध को बढ़ावा देने में एक रूपरेखा का कार्य कर सकता है। प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले चार बार के सांसद रो खन्ना ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और मंगलवार को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया जहां प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। नयी दिल्ली और मुंबई की यात्रा के दौरान उन्होंने नागरिक संस्था के नेताओं, अमिताभ बच्चन समेत हिंदी फिल्म के कलाकारों और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अमेरिकी कांग्रेस के निर्वाचित सदस्य हमारे स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद हैं।” खन्ना ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे भारत के स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट जाकर दुनिया के महानतम नेताओं में से एक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर सम्मानित महसूस हुआ। मुझे लाल किले पर अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का भी मौका मिला।” अमेरिका से आए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रतिनिधि सभा में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्षों रो खन्ना और माइकल वाल्ट्ज सहित अमेरिका से आए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।” मोदी ने कहा कि अमेरिका के द्विदलीय सांसदों के समर्थन से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

मेडिकल सहायक ट्रेड के लिए भर्ती रैली करेगी वायुसेना, मणिपुर सहित 11 राज्यों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। वायुसेना 12 से 19 सितंबर तक मेडिकल सहायक ट्रेड (जनरल और फार्मासिस्ट) के लिए एयरमैन भर्ती रैली करेगी। इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती दो चरणों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल