पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने मनमोहन सिंह को बधाई दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और शानदार स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक सिंह रविवार को 89 साल के हो गए।

आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘एक दूरदृष्टा। एक समर्पित देशभक्त। अपनी बातों के पक्के। डॉ. मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है।’ पार्टी ने ट्वीट किया, ‘ डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। कांग्रेस पार्टी एवं पूरे देश को आज एवं प्रतिदिन आपके योगदान पर गर्व होता है। आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद।

भारत की प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

कांग्रेस ने कहा कि वित्त मंत्री के पद से लेकर प्रधानमंत्री तक, यहां तक कि आज भी, भारत की प्रगति के प्रति सिंह की अटूट प्रतिबद्धता से हर भारतीय को अकल्पनीय लाभ हुआ है। गांधी ने फेसबुक पर लिखा, ‘ डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। वह निर्भीक एवं प्रतिभाशाली हैं तथा उनमें हमारे देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उनकी (सिंह) अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना करता हूं।

राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू ने दी बधाई

बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बीजेपी के एक अन्य नेता किरेन रिजिजू ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। रिजिजू ने ट्वीट में लिखा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं और उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार टीकाकरण ला रहा रंग, 6 महीने बाद देश में एक हफ्ते के अंदर आए सिर्फ 2 लाख नए कोविड केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। तेज रफ्तार टीकाकरण के बीच कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है। बीते सप्ताह भारत में पिछले 6 महीनों के बाद सबसे कम कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को खत्म हुए सप्ताह में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक