आज रिलीज नहीं होगा ‘सिकंदर’ का टीजर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के शोक में मेकर्स का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज 27 दिसंबर को रिलीज होना था। आज सलमान खान का जन्मदिन भी है, ऐसे में मेकर्स उनके फैंस को यह तोहफा देने वाले थे। मगर, अब टीजर स्थगित कर दिया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के शोक में मेकर्स ने यह फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह एलान किया है।

एक्स पर साझा किया पोस्ट
‘सिकंदर’ का टीजर आज 27 दिसंबर को सवेरे 11 बजकर सात मिनट पर रिलीज होना तय था। मगर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन के एक्स हैंडल से पोस्ट साझा किया गया है। इसमें टीजर के स्थगन की जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है, ‘आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से हम आहत हैं। बड़े खेद के साथ हम सूचित कर रहे हैं कि फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर स्थगित कर दिया गया है’।

नई रिलीज डेट का किया एलान
निर्माताओं ने आगे लिखा है, ‘टीजर 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। उम्मीद है आप समझेंगे। शुक्रिया’। फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्देशन साउथ निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने किया है। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर
सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आएंगी। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि पूर्व पीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने कल गुरुवार को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। 

Leave a Reply

Next Post

स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, रूट-गैरी और रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 167 गेंदों पर टेस्ट करियर का 34वां शतक जड़ा। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने सौ रन पूरे किए। इस शतक के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक