‘कृष 4’ की स्टार कास्ट तय होनी शुरू, इस बार बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस करेंगी सुपरहीरो से रोमांस

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ऋतिक रोशन की सुपर हीरो फ़िल्म कृष 4  का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसपर चर्चा तेज है। खबर है कि कृष 4 में ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण लीड रोल करेंगी।

बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले कियारा आडवाणी और कृति सेनन को कास्ट किया जा रहा था। लेकिन दोनों को ही इस फिल्म के लिए कास्ट नहीं किय़ा गया। अब देखना ये होगा की इस फिल्म में दीपिका को उनके फैंस उनकी दमदार एक्टिंग देख सकेंगे या नहीं।

राकेश रोशन ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म के आने की अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि इस फिल्म में हीरो और विलेन दोनों के रोल ऋतिक रोशन ही निभाते हुए नजर आएंगे। ‘कृष 4’ फिल्म में कृष की दुनिया को और भी ज्यादा खतरनाक बनाने की प्लानिंग चल रही है।

वैसे कहा ये भी जा रहा है कि इस बार कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा को साइन नहीं किया जाएगा। वो कृष और कृष 3 का हिस्सा रही थीं। लेकिन इस बार उन्हें शायद इस फिल्म में जगह नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शिवरीनारायण मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए : धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शनिवार 19 दिसंबर को नगर पंचायत शिवरीनारायण मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं मठ के प्रमुख राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास भी उपस्थित थे। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग