आप की चुनावी तैयारी: भगवान व जनता हमारे साथ, बहुमत के साथ जीतेगी आप; अरविंद केजरीवाल बोले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके तहत उन्होंने दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से बात कर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भगवान आप के साथ है। इस बार भी आप प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली का चुनाव जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी मेयर चुनाव में भगवान ने आप को यह संकेत दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे आत्म विश्वास में थी कि पैसा और पावर से आप के पार्षदों को तोड़कर एमसीडी मेयर का चुनाव जीत लेंगे। लेकिन, भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और आप जीत गई।

आप देती है छह रेवड़ियां : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रही है। लड़ाई बहुत मुश्किल है। पिछले दो साल के अंदर आप ने जो झेला है ऐसा किसी पार्टी के ऊपर इतना जबरदस्त वार नहीं हुआ होगा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कहती है कि आप मुफ्त की रेवड़ी देती है। उन्होंने कहा, हां आप फ्री की छह रेवड़ियां देती है। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन वो एक भी राज्य बता दे जहां इनमें से एक भी रेवड़ी मिलती हो। पहली रेवड़ी है कि 24 घंटे बिजली आना। दूसरी पानी फ्री कर दिया। तीसरी स्कूल अच्छे कर दिए। चौथी इलाज मुफ्त कर दिया। पांचवीं रेवड़ी महिलाओं की फ्री बस यात्रा है। छठी रेवड़ी तीर्थयात्रा है। भाजपा वाले ये नहीं देंगे।

आप के पास है जुनून : पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप का सबके बीच एक भावनात्मक रिश्ता है। इस वजह से केजरीवाल कहते हैं कि यह पार्टी नहीं, परिवार है। भाजपा अपनी सारी ताकत लगाकर पिछले दस साल से जब से पार्टी बनी है इस पार्टी को नहीं, बल्कि इस परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, यह आप की ताकत है कि हम एक परिवार हैं और एक मुट्ठी की तरह एकजुट होकर रहते हैं। दिल्ली चुनाव की घोषणा होने में मुश्किल से 40-45 दिन का समय रह गया है। अब कमर कसकर इसमें लगना पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

'गलतियां सरकार करे, खामियाजा जनता भुगते', दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने पर मनोज तिवारी ने बांटे मास्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बनी हुई है, वहीं दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर जनता को मास्क वितरित किए, क्योंकि मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में बनी हुई […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें