‘मानवाधिकार पर राजनीति नहीं, समग्र दृष्टिकोण जरूरी’, संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर का जोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2026। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मानवाधिकारों को लेकर ‘राजनीतिक बयानबाजी’ से ऊपर उठकर विकास, क्षमता निर्माण और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का उद्देश्य सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के दैनिक जीवन में ठोस सुधार लाना होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में अपने वर्चुअल संदेश में उन्होंने बुधवार को कहा कि संघर्ष, ध्रुवीकरण और अनिश्चितता से ग्रस्त दुनिया में भारत साझा आधार खोजने और उसका विस्तार करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार टकराव की जगह संवाद, विभाजन की जगह सहमति और संकीर्ण हितों की जगह मानव-केंद्रित विकास पर जोर दिया है।’

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद को मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरी तरह से साकार करने के लिए उन्हें ‘आतंकवादी कृत्यों के लिए शून्य सहिष्णुता की वकालत’ करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद मानवाधिकारों के सबसे जघन्य उल्लंघनों में से एक है, और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, खासकर जब निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।’

Leave a Reply

Next Post

'आधुनिक सैन्य अभियान पूरी तरह अंतरिक्ष आधारित', डिफेंस स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने दी यह चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2026। डिफेंस स्पेस एजेंसी के महानिदेशक एयर वाइस मार्शल मनु मिधा ने देश की अंतरिक्ष सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा कमजोर हुआ या बाधित हुआ, तो देश की सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ