मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने वाले 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के जिला मुख्यालय से लगभग 38 किलोमीटर दूर एक गांव में लॉकडाउन की अवहेलना कर सामूहिक तौर पर मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने एक समुदाय के 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव में गुरुवार रात एक मस्जिद में गांव के सरपंच सहित 40 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करते हुए मिले। इसी बीच आज राज्य में अब तक कोरोना के 14 नए मामले सामने आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर लोगों के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस के गश्ती दल द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 (पांच या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध), भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और मध्यप्रदेश जन सुरक्षा कानून 1949 की संबद्ध धारओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को इस तरह के अपराध में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई तथा बाद में वहीं मौके पर जमानत पर छोड़ दिया गया। द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यदि जरुरत पड़ी तो आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश महामारी रोग कोविड-19 अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

तब्लीगी जमात के लापता सदस्यों की खोजबीन के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाए: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सरकार को तब्लीगी जमात के 52 लापता सदस्यों की खोज के लिए सघन जांच अभियान चलाने के लिए कहा है। कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई शुरु हुई। उच्च न्यायालय में […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह