कानून मंत्री रिजिजू ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कहा- कॉलेजियम में अपना प्रतिनिधि चाहती है सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कथित तौर पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि सरकार के प्रतिनिधियों को भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में शामिल किया जाना चाहिए। रिजिजू ने यह भी कहा है कि राज्य के प्रतिनिधियों को भी उच्च न्यायालय के कॉलेजियम का हिस्सा होना चाहिए। कानून मंत्री के मुताबिक, इससे 25 साल पुराने कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही आएगी।  बता दें कि कॉलेजियम न्यायाधीशों की नियुक्ति पर फैसला करता है। 

न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच चल रही खींचतान में यह पत्र नवीनतम है। एक महीने पहले रिजिजू ने  पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी के लिए वर्तमान प्रक्रिया की आलोचना की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में यह भी कहा कि कॉलेजियम प्रणाली, जो कि एक प्रशासनिक कार्य है,  न्यायाधीशों को अत्यधिक व्यस्त रख रही है और न्यायाधीशों के रूप में उनके कर्तव्यों को प्रभावित कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

भू-धंसाव से सबक, पहाड़ के विकास का होगा अब अलग मॉडल, इन शहरों में भी निर्माण की बाढ़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 13 जनवरी 2023। जोशीमठ भू-धंसाव से सबक लेते हुए राज्य सरकार पर्वतीय जिलों में शहरी, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का अलग मॉडल बनाने पर अब गंभीरता से विचार कर रही है। आने वाले समय में पहाड़ में विकास की नीति और नियोजन […]

You May Like

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग