जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 10 जून 2026। ईरान के दक्षिणी सिरिक क्षेत्र में हुए अमेरिकी हमलों में पानी के दो बड़े टैंक नष्ट हो गए हैं। इस हमले के कारण पूरे जिले में पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इन हमलों के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि वह खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार मिसाइलें दागेगा। उसने यह भी कहा कि खाड़ी देशों की पानी साफ करने वाली मशीनों (डिसैलिनेशन इंफ्रास्ट्रक्चर) को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन पर ये देश 90 प्रतिशत से ज्यादा निर्भर हैं।

ईरान ने हमलों कड़ी निंदा की
ईरान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। मुंबई में स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाना गंभीर मानवीय चिंता का विषय है। रिपोर्ट के अनुसार, सिरिक के बामनी जिले में ये टैंक स्थित थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा?
यह तनाव तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिराने का आरोप लगाया। अमेरिकी सेना ने इसे ईरान की आक्रामकता का जवाब बताया। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान के ड्रोन ने हेलीकॉप्टर को गिराया था, हालांकि इसमें दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।

जवाब में अमेरिका ने ईरान के हवाई रक्षा तंत्र और रडार केंद्रों पर कई हमले किए। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया। दक्षिणी ईरान के कई हिस्सों, जैसे बंदर अब्बास और क्युशम द्वीप से धमाकों की खबरें आईं। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी की कार्रवाई
इसके बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी अल-अजराक बेस पर लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं। ईरान का दावा है कि उन्होंने F-35 लड़ाकू विमानों के हैंगर और कमांड सेंटर को निशाना बनाया। इसके अलावा, बहरीन में मौजूद अमेरिकी पांचवें बेड़े पर भी ड्रोन से हमले किए गए।

क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि विदेशी सेनाओं को जोखिम से बचने के लिए यह क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। ईरान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका के हमले जारी रहे, तो वह और भी कड़ा जवाब देगा। इस टकराव ने खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों ने एक टेलीकम्युनिकेशन टावर को भी नुकसान पहुंचाया है।

Leave a Reply

Next Post

मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 10 जून 2026। मध्य प्रदेश सियासत चरम पर है। राज्यसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद आज निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'