‘डीसी’ के ट्रेलर ने मचाया धमाका, लोकेश कनगराज का खूंखार अवतार छाया

Indiareporter Live
शेयर करे

एक्शन, इमोशन और गैंगवार का विस्फोट, ‘डीसी’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 31 जुलाई 2026। सन पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डीसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। अपराध, प्यार और बदले की आग से भरी इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में पहली बार सुपरहिट निर्देशक लोकेश कनगराज बतौर लीड एक्टर नज़र आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार इमोशन और शानदार विज़ुअल्स के साथ बड़े पैमाने पर पेश किया है। ट्रेलर में गैंगस्टर ड्रामा, खतरनाक पीछा और भावनात्मक कहानी की झलक दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिन्होंने 15 गानों का भव्य साउंडट्रैक दिया है। 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को नॉर्थ इंडिया के हिंदी भाषी बाज़ार में धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज़ करेगा। सन पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस की यह साझेदारी फिल्म को पूरे देश में बड़ी पहुंच देने की तैयारी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मोतिलाल ओसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड

शेयर करेमोतिलाल ओसवाल की तिमाही रही शानदार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 31 जुलाई 2026। मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन