“ऐसे लोगों को फांसी मिलनी चाहिए”; कार से घसीटे जाने वाली लड़की की मौत पर बोल अरविंद केजरीवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उन पांच लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की, जिन्होंने कथित तौर पर एक 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटा. मुख्यमंत्री ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, “महिला के साथ जो हुआ वह बहुत ही शर्मनाक है और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।

कंझावला में लड़की की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से बात की. केजरीवाल के मुताबिक उप राज्यपाल ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इस बारे में खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “कंझावला कांड पर माननीय एलजी से बात कर उनसे दोषियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया, उनके खिलाफ आईपीसी की सख्त से सख्त धाराएं लगाई जानी चाहिए. भले ही उनके उच्च राजनीतिक संबंध हों, कोई नरमी नहीं दिखानी चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली में एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए. इस दर्दनाक हादसे में लड़की की मौत हो गई. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में सेक्शन 304 (गैर इरादतन हत्या ) जोड़ा गया है. हादसे के एक चश्मदीद दीपक दहिया ने बताया कि आरोपी अपने वाहन के नीचे फंसी लड़की के शव को 18 से 20 किलोमीटर तक यूं ही घसीटते रहे और यह करीब डेढ़ घंटे तक ये सब चलता रहा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के दर्ज हुए 173 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 हुई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,822 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गई है. केंद्रीय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल