कर्नाटक: हासन में आमने-सामने भिड़े दो वाहन, 4 बच्चों समेत 9 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 16 अक्टूबर 2022। कर्नाटक के हासन में शनिवार रात एक दुखद हादसा हो गया। यहां दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़त में 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि यात्रियों से भरे वाहन के मंदिर से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों में तीन बच्चे और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं, करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं।

आरसिकरे तालुका में गांधीनगर के पास टेम्पो ट्रैवलर और केएमएफ दुग्ध वाहन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये लोग धर्मस्थल, सुब्रमण्य, हसनंबा मंदिरों से लौट रहे थे। हादसे में लीलावती (50), चित्रा (33), समर्थ (10), डिंपी (12), तन्मय (10), ध्रुव (2), वंदना (20), डोडिया (60), भारती (50) की मौत हो गई है।

भाषा के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग टेम्पो में सवार थे। टेम्पो, बस तथा दूध के टैंकर के बीच कुचला गया। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर और वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है हादसा शनिवार रात 11 बजे हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के खिलाफ 'महामुकाबले' के लिए आईसीसी ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग XI

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज यानि 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही है और आईसीसी ने सभी टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। बात […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'