देश के इस राज्य में बर्ड फ्लू से हड़कंप, कोलकाता के लैब में सैंपल जांच के बाद हुई पुष्टि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 01 मार्च 2025। बिहार के जहानाबाद जिले में हाल ही में कई कौओं के मृत पाए जाने के बाद बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृत कौओं के नमूने जहानाबाद के पुलिस लाइन क्षेत्र से लिए गए थे और उनमें एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई। जहानाबाद की जिला मजिस्ट्रेट अलंकृता पांडे ने मीडिया को बताया, “चिकित्सा जांच से पुष्टि हुई है कि हाल ही में पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में कुछ कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण हुई है। नमूने कोलकाता की एक प्रयोगशाला में भेजे गए थे और ये बर्ड फ्लू के लिए सकारात्मक पाए गए।” 

उन्होंने कहा कि अब संबंधित विभाग ने उस स्थान के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित कुक्कुट केन्द्रों से नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है जहां कई जंगली कौवे मृत पाए गए थे। हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और संबंधित अधिकारी सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को अभी तक बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

इस हरे फल को खाने से हेल्थ को मिलेंगे 5 बड़े फायदे, पोषक तत्वों का है खजाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 01 मार्च 2025। अमरूद का मीठा और नरम स्वाद हर किसी को भाता है. आपको बता दें कि यह फल न सिर्फ आपके टेस्ट बड को अच्छा करता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक आपकी सेहत को कई लाभ भी पहुंचाते हैं. आपको बता दें […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस