इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा

indiareporterlive
शेयर करे

बस्तर को मिला श्रेष्ठ जिला और श्रेष्ठ अधिकारी में प्रथम स्थान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 6 सितम्बर 2020। राज्यपाल सुश्री अनुुसुईया उईके के द्वारा 15 अगस्त 2020 के उपलक्ष्य में जिलों में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इसी के तहत् बस्तर जिला को सर्वश्रेष्ठ जिला एवं श्रेष्ठ अधिकारी वर्ग में प्रथम स्थान के लिए राज्यपाल एवार्ड मिला हैं। बस्तर रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष एव कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि सभी को बस्तर रेडक्रॉस को इस स्तर में पहुंचाने के लिए किए गए कार्यों, मोरल सपोर्ट एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त कर यह एवार्ड सभी समर्पित सदस्यों को समर्पित है। 

पुरस्कार में श्रेष्ठ अधिकारी में ओआईसी एवं उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी जिला बस्तर के अलेक्जेंडर एम. चेरियन को मिला है और जिला स्तर पर श्रेष्ठ वाॅलेंटियर्स में बस्तर से हरेन्द्र कुमार पानीग्राही और डाॅ. देवकांत चतुर्वेदी को मिला। रेडक्राॅस सोसायटी के द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव सुरक्षा हेतु आर्थिक एवं मानव सेवा दिया गया। जिसमें जिले में मास्क उपलब्धता, हैण्ड सेनिटाईजर का स्थानीय स्तर पर निर्माण करवाकर निःशुल्क वितरण, भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था तथा राशन की व्यवस्था, लाॅकडाउन में फंसे छात्रों का लाने की व्यवस्था, कोविड-19 हाॅस्पिटल-क्वारेंटाईन वार्ड में आवश्यक दवाइयों व आईआर थर्मामीटर की उपलब्धता, कीमोथेरेपी की दवा, वेल्लूर तमिलनाडु में किडनी रोग के इलाज हेतु मद्द, अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों व जिले के प्रवासी मजदूरों की मद्द, मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में बेसिक सपोर्ट हेतु लाॅजिस्टीक्स सामाग्री उपल्ब्धता, गुमशूदा की खोजकर सकुशल घर ग्राम येच्चूर तमिलनाडु पहुंचाना सहित लाॅकडाउन की अवधि में अन्य जन सहयोग हेतु सहयोग राशि उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Next Post

वोडाफोन-आइडिया ने नया ब्रांड नेम VI का किया ऐलान, भारत में अब इसी ब्रांड नेम के साथ दोनों कंपनियां करेंगी बिजनेस

शेयर करेभारत में वोडाफोन-आइडिया का मर्जर दो साल पहले हुआ था V फ़ॉर वोडाफोन, I फ़ॉर आइडिया इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 सितम्बर 2020। वोडाफोन-आइडिया एक नए ब्रांड नेम के साथ अब उपलब्ध होगा ।अब इसे VI (वी) कहा जाएगा. कंपनी ने एक इवेंट के दौरान नए ब्रांड नेम […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां