चौंकाने वाला खुलासा: गुरुग्राम बना भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित वाला शहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। लोकसभा में प्रस्तुत किए गए एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम साल 2024-25 में भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। यहाँ कुल 156 दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ या ‘बेहद खराब’ रही। यह आंकड़े केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर आधारित हैं, जो भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण के बढ़ते संकट को दिखाते हैं।

गुरुग्राम से भी ज्यादा प्रदूषित है यह शहर
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता असम के बर्नीहाट में रही, जहाँ कुल 164 दिन हवा खराब थी। गुरुग्राम 156 खराब दिनों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पटना 132 खराब दिनों के साथ गुरुग्राम की बराबरी पर है।

₹13,000 करोड़ खर्च के बाद भी प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है?
यह रिपोर्ट तब आई है, जब सरकार ने NCAP के तहत शहरों को प्रदूषण कम करने के लिए ₹13,000 करोड़ से ज़्यादा की राशि दी है। जहाँ फरीदाबाद ने PM10 के स्तर में 35.8% की कमी दर्ज की, वहीं कुछ शहरों में कोई सुधार नहीं दिखा। चंडीगढ़ में PM10 का स्तर स्थिर रहा, जबकि डेराबस्सी में यह बढ़ गया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से लाया गया दिल्ली...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के 1कुछ दिनों बाद हुई है। हमला बुधवार को उस समय हुआ था जब मुख्यमंत्री […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण