स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने की चंद्रयान-3 की सराहना, कहा- भारत के अगले मिशन के लिए उत्साहित हूं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। इसरो के चांद मिशन चंद्रयान-तीन की सफलता को स्वीडन के अंतरिक्ष यात्री ने सराहा है। स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि चंद्रयान-तीन की सफलता को अद्भुत और उत्कृष्ट बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसे ही एक अगले भारतीय मिशन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गगनयान मिशन पर भी बात की। उनका कहना है कि भारत और स्वीडन अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम भी कर सकते हैं। 

दुनिया चंद्रयान-तीन की सफलता की सराहना कर रही है 
स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फुगलेसांग ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि विक्रम लैंडर और रोवर जिस तरह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वह बेहद अद्भुत था। पूरी दुनिया इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत और इसरो की सराहना कर रही है। मैं भारत के अगले मिशन का इंतजार कर रहा हूं। एक अंतरिक्ष यात्री होने के नाते मैं अब भारतीय रॉकेट और भारतीय कैप्सूल के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की गगनयान में उड़ान देखना चाहता हूं। मैं गगनयान मिशन के लिए उत्साहित हूं।

भारत-स्वीडन एक साथ काम कर सकते हैं
फुगलेसांग ने आगे कहा कि स्वीडन और भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम कर सकते हैं और इसकी काफी संभावनाएं भी हैं। स्वीडिश अंतरिक्ष निगम भी अंतरिक्ष के सतत उपयोग के लिए सेवाओं का विकास कर रहा है। यह दोनों देशों के लिए हितधारक साबित होगा। अंतरिक्ष स्थिरता और जलवायु चुनौतियों से निपटने में अंतरिक्ष अन्वेषण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारत और स्वीडन के पास एक साथ काम करने की काफी संभावनाएं हैं। स्वीडन बड़ा देश तो नहीं है लेकिन कुछ चीजों में हमारे पास बहुत अधिक क्षमता है। भारत के साथ काम करके हम भारत को वह सब दे सकते हैं, जिसकी उसे जरूरत है। हम एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें साथ काम करने के तरीकों को ढूंढना होगा।

Leave a Reply

Next Post

रूस पर 24 साल शासन कर चुके पुतिन, फिर भी सबसे लंबे शासन में इन देशों के नेताओं से पीछे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 09 दिसंबर 2023। रूस में अगले साल मार्च में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।अगर वह चुनाव जीतते हैं तो 2030 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। वह 1999 से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल