मणिपुर में उग्रवादियों ने फिर किए ड्रोन हमले, महिला समेत तीन घायल; सीएम बीरेन सिंह ने की निंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 03 सितंबर 2024। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों ने ड्रोन के जरिए हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ताजा बम हमला किया। इसमें 23 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम करीब 6.20 बजे एक रिहायशी इलाके में ड्रोन से कम से कम दो विस्फोटक गिराए गए, जिसमें एक महिला और दो अन्य घायल हो गए।

हमले की मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘ड्रोन से आबादी वाले इलाकों और सुरक्षा बलों को बम से निशाना बनाना आतंकी कृत्य है। मैं इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मणिपुर राज्य सरकार इस तरह के हमले को अत्यंत गंभीरता से लेती है। सरकार इस तरह के आतंकवाद से लड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी। हम सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं। मणिपुर के लोग नफरत, विभाजन और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होंगे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस के मुताबिक, महिला सेनजाम चिरांग इलाके में अपने घर पर थी। तभी बम उसके घर की लोहे की छत पर गिरा। विस्फोट के बाद छत धराशाई हो गई। इस वजह से महिला को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से सेजम चिरांग के निचले इलाके में स्थित गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यह स्थान कोउत्रुक से तीन किलोमीटर दूर है। यहां रविवार को इसी तरह के ड्रोन के जरिए बम हमले किए गए थे। यहां फायरिंग भी हुई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे और नौ घायल हो गए थे।

हथियार और विस्फोटक भी बरामद
इस बीच मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के खारम वैफेई गांव के पास से एक ड्रोन बरामद किया गया है। कांगपोकपी जिले के कांगचुप पोनलेन में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान 12 इंच की 10 सिंगल-बोर बैरल राइफलें, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, नौ इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बैरल, 20 जिलेटिन की छड़ें, 30 डेटोनेटर, दो देशी रॉकेट और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा हादसा:  स्कूल बस ने लोगों को कुचला, पांच छात्रों सहित 11 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। चीन के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें पांच छात्रों सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 7:27 बजे शांदोंग प्रांत के ताईआन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार