21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, इस सीजन में 150 से ज्यादा धमाके… मची अफरा-तफरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जून 2026। सेक्टर-119 स्थित एक सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होने की वजह से आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया तथा आसपास के 2 और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस घटना में काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है।

चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि फ्लैट के एसी में विस्फोट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस साल गर्मियों के मौसम में अब तक शहर में 150 से ज्यादा जगह पर एसी में विस्फोट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चौबे के अनुसार रविवार रात गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग की नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम... मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांट रहा था शख्स, 15,000 लोगों को मारने का था प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 जून 2026। दक्षिण मुंबई में मुहरर्म के जुलूस के दौरान ज़हर भरे कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार किए गये पुणे के आरोपी व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह‘कम से कम 15,000 लोगों’को मारना चाहता था। एक जांच अधिकारी ने […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल