मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम… मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांट रहा था शख्स, 15,000 लोगों को मारने का था प्लान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 जून 2026। दक्षिण मुंबई में मुहरर्म के जुलूस के दौरान ज़हर भरे कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार किए गये पुणे के आरोपी व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह‘कम से कम 15,000 लोगों’को मारना चाहता था। एक जांच अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले का कोई अंतरराष्ट्रीय संबंध या संभावित आतंकी पहलू है, क्योंकि आरोपी गिरफ्तारी से पहले ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है।अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियां भी जांच में शामिल हो गयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को शुक्रवार को बायकुला में मुहरर्म आशूरा जुलूस के दौरान अत्यधिक जहरीले रसायन जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांटते हुए गिरफ्तार किया गया था।

प्रेमजी ने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की उपाधि हासिल की है। जांचकर्ताओं ने बताया कि काम के सिलसिले में विदेश जाने से पहले वह अपने पिता की कंपनी में काम करता था। पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमजी ने अतीत में ईरान और इराक में काम किया था, जबकि उसका परिवार अभी ईरान में रहता है। अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। मुहरर्म जुलूस से लगभग 15 दिन पहले प्रेमजी मुंबई आया और डोंगरी के एक लॉज में ठहरा। इस दौरान उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड (एक घातक रसायन जिसका उपयोग आमतौर पर चूहे के जहर के रूप में किया जाता है) और लगभग 30,000 खाली एंटीबायोटिक कैप्सूल मंगवाए थे। घटना के दिन, 25 जून को प्रेमजी ने यह दावा करते हुए कैप्सूल बांटे कि वे दर्द निवारक और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाएं हैं।

कुछ मामलों में उसने लोगों को उन्हें खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें‘चॉकलेट’कहकर भीड़ में फेंका। रे रोड पर रहमतबाद कब्रिस्तान के पास मुफ्त में बांटे जा रहे उन कैप्सूल को लेकर एक महिला को शक हुआ, जिसके बाद कथित साज़शि का पता तब चला। बताया जा रहा है कि उसने एक कैप्सूल खोला और उसके अंदर अजीब पाउडर पाया, जिसके बाद उसने तुरंत बायकुला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत प्रेमजी को हिरासत में ले लिया और मौके से लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 लोगों ने पहले ही कैप्सूल खा लिए थे और बाद में बीमार पड़ गए। सभी पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और समय पर इलाज मिलने के बाद अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जिंक फॉस्फाइड एक बेहद खतरनाक जहर है। शरीर में जाने के बाद, यह पेट के एसिड के साथ प्रतिक्रिया करके फॉस्फीन गैस बनाता है, जो दिल, फेफड़ों, लिवर और दिमाग को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि इस ज़हर का कोई सीधा एंटीडोट (इलाज) उपलब्ध नहीं है। प्रेमजी को शनिवार रात अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी, ₹80 लाख बरामदगी के बाद आज रिमांड की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 29 जून 2026। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों के आवासों पर रविवार को पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मामले की जांच […]

You May Like

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा 'साइबर सुरक्षा जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन....|....तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता....|....जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!....|....लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित....|....जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार....|....अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे - कांग्रेस....|....नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान....|....शिक्षकविहीन स्कूलों में पढ़ाई का संकट, जेन जी और अल्फा ने पानी में भीगकर सरकार को आईना दिखाया