देवरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की टक्कर में गर्भवती सहित 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवरिया 23 दिसम्बर 2021 । यूपी के देवरिया में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली और तेज रफ्तार बोलेरो की टक्‍कर में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाली एक महिला गर्भवती बताई जा रही हैं। घटना, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में भंगड़ा भवानी मंदिर के पास बुधवार की देर रात हुई। घटना की वजह से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मौके से हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज कस्बा के नोनिया टोला की रहने वाली सुहाना (32 वर्ष) पत्नी अलाउद्दीन गर्भवती थी। देर रात में प्रसूता की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे लेकर बोलेरो से सलेमपुर के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र जा रहे थे। बोलेरो में सबीना (उम्र 30 वर्ष) पत्नी पप्पू, सोनी ( उम्र 32 वर्ष) पत्नी राजू और रेहाना सवार थीं। सलेमपुर- मैरवा मार्ग पर भंगड़ा भवानी मंदिर के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर तेज गति की बोलेरो उछलकर सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई।

इस दुर्घटना में सुहाना, सबीना और सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अलाउद्दीन और रेहाना घायल हैं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे सभी लोगों को निकालने में जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल नवीन मिश्रा पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को आनन-फानन में सलेमपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने सबिना, सोनी और सहना को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेरो और ट्रैक्टर के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। एक घंटे से अधिक समय तक सलेमपुर मैरवा मार्ग पर आवागमन ठप हो रहा। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की सड़कों के बाद अब पंजाब में क्यों पटरियों पर डटे हैं किसान, 400 ट्रेनों की आवाजाही हो चुकी है प्रभावित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 23 दिसम्बर 2021 । तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन के बाद अब किसान अब पंजाब में आंदोलन पर बैठ गए हैं। लगातार चार दिनों से हजारों किसान सूबे में जगह-जगह पटरियों पर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान