छत्तीसगढ़ में आईटी की रेड: स्टील व पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के 10 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही टीम 

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ के कई बड़े स्टील और पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के यहां आईटी का छापा पड़ा है। आयकर विभाग की टीम रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले के 10 जगहों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 3 अगस्त 2022 । केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े स्टील और पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के यहां छापा मारा है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह 6 बजे से उद्योगों के संचालक, उनसे जुड़े कारोबारियों के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ जिलों के घर और दफ्तरों में दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। आईटी टीम के अफसरों ने सभी का फोन जब्त कर लिया है। दफ्तरों में किसी को आने और जाने भी नहीं दिया जा रहा है। टीम में 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं। आईटी के छापे से हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीम अभी कुछ बता नहीं रही है। देर शाम तक अपडेट आने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेविटी फेरस और धनकुंड स्टील के मालिक धीरज सुराना, भवानी मोल्डर्स के सुनील अग्रवाल और निर्माण टीएमटी के मालिक राजेश तोला के रायपुर, कोरबा, रायगढ़ और खरोरा के दफ्तरों में आईटी की रेड पड़ी है। रायपुर के मोवा स्थित लक्सोरा, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स और वॉलफोर्ट सिटी में भी आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आईटी की टीम लंबे समय से इन कारोबारियों पर नजर रख रही थी। बुधवार सुबह 10 से अधिक दफ्तरों और घरों में एक साथ दबिश दी गई है। आईटी के इस छापे में बड़ी कर चोरी का मामला सामने आने की संभावना है। 

आयकर अफसरों ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी 

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा स्थित सुनील इस्पात में आयकर टीम का सर्वे जारी है। कोरबा जिले में भी स्टील कारोबारी के दफ्तरों में जांच चल रही है। आईटी की रेड पड़ते ही स्टील कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कारोबारियों द्वारा आईटी रिटर्न में भारी गड़बड़ी की बातें सामने आ रही है। जांच के दौरान दफ्तरों और घरों के बाहर सशस्त्र बल भी तैनात है। कार्रवाई की पूरी जानकारी देर शाम तक मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर की केंद्रीय टीम कर रही है। इसमें संभवत: कोलकाता रीजन के अधिकारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारतमाला प्रोजेक्ट: रायपुर के 19 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक, 92 किमी बनेगी सिक्सलेन सड़क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ की नई राजधानी से दुर्ग-राजनांदगांव के बीच भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित नई सिक्सलेन सड़क के रास्ते में आ रहे 19 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जमीन खरीदने से पहले एक बार गांवों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां