जेल प्रशासन का बड़ा फैसला, कैदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे परिजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
रायपुर। देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब जेल में कैदियों से उनके परिजन मुलाकात नहीं कर सकेंगे. जेल प्रशासन ने 31 मार्च तक जेल में कैदियों से मिलने पर रोक लगा दी है.
रायपुर केंद्रीय जेल के डीआईजी केके गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसलिए 31 मार्च तक कैदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगाई गई है. एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है. हालांकि विकल्प के तौर पर कैदियों को ट्रेजिंग, कॉलिंग सिस्टम के माध्यम से परिजनों से बात करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है.बता दें कि प्रदेश भर में कोरोना वायरस की वजह से शासकीय कार्यक्रम आयोजनों को टाल दिया गया है. इसके साथ ही राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों, जिम, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क, लाइब्रेरी, सार्वजनिक जगहों को एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक बंद किए जाने का भी निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश सरकार संकट: जल्द फ्लोर टेस्ट पर अब कल सुनवाई, सभी पक्षों को नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  भोपाल। मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए बीजेपी को अभी और इंतजार करना होगा। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टल गई। ऐसा कांग्रेस सरकार की तरफ से किसी प्रतिनिधि के न पहुंचने की वजह से हुआ। अब मामले पर बुधवार को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल