दुर्ग में थल सेना भर्ती रैली :- 03 मार्च से 12 मार्च तक

indiareporterlive
शेयर करे

सैनिक सामान्य ड्यूटी, लिपिक, तकनिकी, नर्सिंग और ट्रेडमैन के पदों पर होगी भर्ती

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 25 फरवरी 2021। भारतीय थल सेना द्वारा थल सेना भर्ती रैली का आयोजन पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में 03 मार्च से 12 मार्च तक किया जा रहा है। रैली में शामिल होने आनलाईन पंजीयन 16 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट में किया गया था। अधिक जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट दुर्ग डाट जीओव्ही डाट इन (durg.gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है।
वे आवेदक भाग लेंगे जिन्होने 31 मार्च 2020 तक आवेदन किया था।

भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनिकी, सैनिक नर्सिंग और सैनिक ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। इस भर्ती रैली में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकेंगे जिनके द्वारा 31 मार्च 2020 तक आवेदन किया गया था। थल सेना रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर बस्तर से भी संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम दुर्ग नंबर 0788-2320001

थल सेना भर्ती रैली के संबंध में पूछताछ हेतु कंट्रोल रूम जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 0788-2320001 यह 24 घंटे संचालित रहेगा। अभ्यर्थी को उपस्थिति दिनांक की सूचना भेजी जा चुकी है, वे नियत दिनांक को रात्रि 12ः00 बजे अपनी भर्ती स्थल उपस्थिति देंगे। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती स्थल पर नोटरी एवं फोटोग्राफर की (सशुल्क) व्यवस्था रहेगी।

आवश्यक दस्तावेज – 48 घंटे पूर्व का कोविड-19 फ्री सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य-

अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय से जारी एडमिट कार्ड, सफेद बैग्राउण्ड में खीचा हुआ 20 पासपोर्ट कलर फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति एनसीसी, खेल, निर्धारित प्रपत्र में 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर एफिडेविट, 48 घंटे के भीतर जारी किया गया कोरोना के संबंध में चिकित्सा प्रमाण पत्र और अभिभावक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी नो-रिस्क प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

Leave a Reply

Next Post

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें- सांसद श्री मण्डावी

शेयर करेजिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में दिये निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तर बस्तर कांकेर 25 फरवरी 2021। केन्द्र, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्यवेक्षण के लिए गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान