MP में निकाय चुनाव की तैयारी, दो चरणों पर हो सकते हैं निकाय चुनाव, जल्द हो सकती है तारीखों की घोषणा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 23 दिसंबर 2020। राज्य निर्वाचन आयोग ने होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये चुनाव फरवरी तक हो जाएंगे, वहीं इन्हे दो चरणों में कराने की योजना है। आने वाल कुछ दिनों में जल्द ही निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मतदान दल व मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

गौरतलब है कि यह चुनाव इसी साल एक जनवरी 2020 को आई मतदाता सूची से करवाया जाएगा। वहीं जिन निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना था, उनका बीते 13 दिसंबर को अंतिम प्रकाशन हो चुका है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तय गया है कि किसी भी मतदान केंद्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।मतदान केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइजर, मास्क और पर्याप्त शारीरिक दूरी का प्रबंध रहेगा। मतदाताओं को मतदान के लिए दास्ताने दिए जाएंगे। 

वहीं निकाय चुनाव को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  सरकार ने चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल राज्य निर्वाचन आयोग को अंतिम निर्णय लेना है। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश में फ़रवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के किसानों से करेंगे संवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 23 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के किसानों से संवाद करेंगे। बीजेपी के मुताबिक, इस संवाद में उत्तर प्रदेश के करीब 2500 इलाकों से किसान हिस्सा लेंगे। शनिवार को […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर