वॉर 2′ से होगा ‘टाइगर 3’ का बड़ा कनेक्शन! सिद्धार्थ की जगह अयान संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। हिंदी सिनेमा के ‘ग्रीक-गॉड’ यानि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘वॉर 2’ से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 

‘वॉर 2’ को डायरेक्ट करेंगे अयान मुखर्जी

यशराज फिल्म्स यानि वाईआरएफ की मूवी ‘वॉर 2’ से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, साथ ही इसका सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ से भी अहम कनेक्शन सामने आया है। एक फिल्म क्रिटिक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि ‘वॉर 2’ को अब अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। ऋतिक रोशन भी फ्रेंचाइजी की इस कड़ी के लिए कन्फर्म हो गए हैं। आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को सहयोग के लिए ऑफिशियली साइन कर लिया है। 

‘वॉर 2’ से ‘टाइगर 3’ का कनेक्शन

‘वॉर 2’ वाईआरएफ की सातवीं मूवी होने जा रही है। वहीं, इसमें सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के इवेंट्स भी दिखाए जाने की रिपोर्ट है। हाल ही में अयान मुखर्जी ने भी एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यूनिवर्स ने मुझे बहुत स्पेशल फिल्म डायरेक्ट करने का मौका दिया है। यह फिल्म क्या है, इस पर सही समय आने पर और बात करेंगे।’ अब ऐसा माना जा रहा है कि अयान ने अपने पोस्ट में ‘वॉर 2’ की ही बात की थी। 

स्पाई यूनिवर्स से जुड़े अयान मुखर्जी

यश राज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स से अयान मुखर्जी के जुड़ने की खबरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। गौरतलब हो कि साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी का नाम सामने आ रहा है। बताते चलें कि अयान ने हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ डायरेक्ट की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल से बाहर हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार , पिछले सीजन में लगाया था शतक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस को हराया। आरसीबी का अगला मैच गुरुवार (छह अप्रैल) को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं