30 नवंबर से 9 और देशों के नागरिक चीन में कर सकेंगे “वीजा फ्री यात्रा”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 नवंबर 2024। कोविड काल में हुए नुकसान के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चीन पर्यटन को भी खास तवज्जो दे रहा है। इसी कड़ी में उसने हाल ही में 9 और देशों के नागरिकों को बिना वीजा के देश में प्रवेश देने का ऐलान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 नवंबर 2024 से बुल्गारिया, रोमानिया, माल्टा, क्रोएशिया, मोंटेनीग्रो, नॉर्थ मैसेडोनिया, एस्टोनिया, लात्विया और जापान के यात्री बिना वीजा के चीन पहुंच सकेंगे। चीनी सरकार के इस फरमान के बाद बिना वीजा यात्रा करने वाले देशों की संख्या 38 हो जाएगी। कोविड महामारी से पहले चीन में दुनिया के केवल तीन ही देशों को ऐसी सुविधा मिली हुई थी। उसे भी कोरोना वायरस फैलने के बाद से बंद कर दिया गया था।  

अब रहने की अधिकतम समय सीमा होगी 30 दिन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में बिना वीजा रहने की जो अधिकतम समय सीमा को भी 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। इन कदमों को चीन में पर्यटन से होने वाली कमाई को बढ़ावा देने और संघर्ष करती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशों के संदर्भ में देखा जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान लगे यात्रा प्रतिबंधों को बाकी कई देशों के मुकाबले चीन में काफी देर से हटाया गया था। धीरे धीरे चीन ने कोविड से पूर्व वाले देशों से वीजा फ्री यात्रा बहाल करना शुरू किया है। जुलाई 2023 में चीन ने ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए वीजा फ्री यात्रा बहाल की थी। इसके बाद एक दिसंबर 2023 से चीन ने छह और देशों जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, स्पेन और मलेशिया के नागरिकों को भी ये सुविधा दे दी।

इस साल 49 लाख लोगों ने की वीजा फ्री यात्रा
विदेश मंत्रालय की कॉन्सुलर सर्विस के आंकड़ों के मुताबिक इस साल जुलाई से सितंबर के बीच 82 लाख विदेशी लोगों में से 49 लाख ने चीन में बिना वीजा लिए प्रवेश किया था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए चीन कई चरणों में इस सुविधा को विस्तार देता दिख रहा है। इसका दूसरा पक्ष ये है कि इसी दौरान थाईलैंड जैसे कुछ देशों ने भी चीनी नागरिकों के लिए अपने यहां वीजा-फ्री आवाजाही की सुविधा दे दी है। ऐसे देश चाहते हैं कि कोरोना महामारी के पहले की तरह बहुत सारे चीनी पर्यटक उनके यहां आएं और वहां पैसे खर्च कर उनके पर्यटन सेक्टर के फलने फूलने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Next Post

संविधान आधुनिक भारत का सर्वोत्तम लेखन है : कुलपति प्रो. सिंह

शेयर करेहिंदी विवि में संविधान दिवस पर विशिष्‍ट व्‍याख्‍यान का आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 28 नवंबर 2024। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में मंगलवार, 26 नवम्‍बर को संविधान दिवस पर आयोजित व्‍याख्‍यान की अध्‍यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कृष्‍ण कुमार सिंह ने कहा कि संविधान आधुनिक भारत का सर्वोत्तम लेखन है। संविधान के […]

You May Like

'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ....|....गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'