पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज अंतिम संस्कार ,राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने पूर्व राष्ट्रपति को घर जाकर श्रद्धांजलि दी

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

प्रणब के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 सितंबर 2020। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. वह 84 साल के थे। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति के निधन की पुष्टि की है। प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की, मुखर्जी ने सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रणब की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए उनके 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर रखी है। प्रणब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार सुबह ही प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी. फेफड़ों में इंफेक्शन के बाद से ही उनकी हालात बिगड़ती जा रही थी।

प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी. इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. प्रणब ने 10 तारीख को ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत कई नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने भी प्रणब को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने जाहिर किया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जाहिर किया है. पीएम मोदी ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा देश दुखी है, वह एक स्टेट्समैन थे. जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र के हर तबके की सेवा की है। प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान आर्थिक और सामरिक क्षेत्र में योगदान दिया. वह एक शानदार सांसद थे, जो हमेशा पूरी तैयारी के साथ जवाब देते थे।

रक्षामंत्री ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व राष्ट्रपति को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व राष्ट्रपति को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री ने दी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

प्रणब मुखर्जी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस और सीपीआई नेता ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और सीपीआई नेता डी राजा ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

जेपी नड्डा ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Next Post

आर.बी.सी. 6-4 : 09 प्रकरणों में कुल 36 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 01 सितम्बर 2020। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 09 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां