‘टेस्ट को मजाक बना रखा है’, मैदान पर कई बार कप्तान पंत ने खोया आपा, कुलदीप पर चिल्लाते दिखे

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहाटी 24 नवंबर 2025। गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब भारतीय कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, कुलदीप ओवर डालने में समय लगा रहे थे और इससे आईसीसी के स्टॉप-क्लॉक नियम का उल्लंघन माना जा रहा था। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। पंत एक-दो बार नहीं, कई बार आपा खोते नजर आए और उन्होंने विकेट के पीछे से खिलाड़ियों को फटकार भी लगाई। 

पहले दिन ही भारत को ओवर में देरी के लिए पहली चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन दूसरे दिन 88वें ओवर के दौरान जब फिर से टीम समय सीमा का पालन नहीं कर पाई, तो अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने भारत को दूसरी चेतावनी दे दी। इसी दौरान पंत का धैर्य टूट गया और वह अपने साथी से नाराजगी जताते सुने गए। स्टंप माइक पर उनकी आवाज साफ कैद हुई। पंत कहते हुए नजर आए- यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी।’ इसके बाद उन्होंने और सख्त लहजे में कहा- यार कुलदीप, दोनों बार वार्निंग ले ली। मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को?’ इस घटना ने दर्शकों को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली सख्ती की याद दिला दी, जो अपने खिलाड़ियों से ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद रखते थे।

ICC का स्टॉप-क्लॉक नियम क्या कहता है?
आईसीसी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में भी स्टॉप-क्लॉक नियम लागू किया है। इस नियम के तहत, ‘एक ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर 60 सेकंड के अंदर शुरू होना चाहिए।’ टीम को पहली दो बार सिर्फ चेतावनी मिलती है। तीसरी बार से बल्लेबाजी टीम को पांच रन बोनस के रूप में मिलते हैं। हर 80 ओवर के बाद यह गिनती रीसेट होती है। यह नियम सीमित ओवर प्रारूप में पहले से लागू है और इसी साल टेस्ट क्रिकेट में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत पकड़
ओवर रेट के इस तनाव के बीच दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर दबाव बनाए रखा। सेनुरन मुथुसामी ने पहले काइल वेरेन के साथ 88 रन और फिर मार्को यानसेन के साथ 97 रनों की साझेदारी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। मुथुसामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया और यानसेन ने तेज शुरुआत करते हुए बिना देखे लगाए गए छक्के से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन बनाए। 

Leave a Reply

Next Post

'एंटी नक्सल ऑपरेशन रोका जाए': छत्तीगढ़ के सीएम साय को माओवादी प्रवक्ता का पत्र, नहीं मनेगा नक्सली सप्ताह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 24 नवंबर 2025। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (एमएमसी जोन) के प्रवक्ता अनंत ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखकर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को रोकने की अपील की है। इस पत्र में उन्होंने इस बार ‘नक्सली […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए