हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक, उनका देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा: भूपेश बघेल

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने ग्राम सिलघट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की घोषणा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। उनका हमारे समाज के साथ-साथ देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम सिलघट राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रगति शील गांव रहा है। जहां अनेक विभूतियों ने यहां जन्म लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम टिकरिहा और स्वर्गीय सुकलाल टिकरिहा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनांे महान विभूतियों ने आचार्य विनोवा भावे के साथ भू-दान आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजसेवी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद टिकरिहा 25 साल तक सरपंच रहे। उन्हांेने भी भू-दान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे। 

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा बारदानों की व्यवस्था के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राईस मिलर्स, पीडीएस और किसानों के पास उपलब्ध बारदानों का उपयोग धान खरीदी में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की भी घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा के सदस्य राहुल योगराज टिकरिहा, बेरला जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती पूजा टिकरिहा, ग्राम पंचायत सिलघट की सरपंच श्रीमती संध्या टिकरिहा सहित योगानंद टिकरिहा, आदित्य टिकरिहा समेत टिकरिहा परिवार के सभी सदस्य व ग्राम पंचायत सिलघट के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मिदनापुर में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह- जब कांग्रेस छोड़ तृणमूल बनाई, वो दलबदल नहीं था क्या

शेयर करेअमित शाह ने बंगाल से TMC को उखाड़ने का लिया प्रण इंडिया रिपोर्टर लाइव मिदनापुर 19 दिसम्बर 2020।  पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की रैली में होम मिनिस्टर अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल