कनौहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ 8 सितंबर को खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 04 संतंबर 2026। कनौहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹601 से ₹632 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। निवेशक न्यूनतम 23 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 23 शेयरों के गुणकों में निवेश कर सकेंगे।

 फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹64.1 करोड़ का उपयोग नई मशीनरी एवं उपकरण खरीदने, विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, बैकवर्ड इंटीग्रेशन सुविधाओं के विस्तार और ऑटोमेशन, कार्यालय निर्माण तथा सस्टेनेबिलिटी पहलों के लिए किया जाएगा। वहीं ₹155 करोड़ का उपयोग अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए होगा।

कनौहर इलेक्ट्रिकल्स ट्रांसफॉर्मर निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख घरेलू कंपनियों में शामिल है और पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी तथा पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती है। कंपनी के संचालन से प्राप्त राजस्व FY26 में बढ़कर ₹653.83 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध लाभ ₹129.7 करोड़ रहा। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘Heyy Babyy 2’ से ऑस्ट्रेलिया में फिर गूंजेगा बॉलीवुड का जादू

शेयर करेऑस्ट्रेलिया में बजेगा बॉलीवुड का डंका, साजिद नाडियाडवाला ने किया 3 फिल्मों का बड़ा ऐलान इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 04 संतंबर 2026।बॉलीवुड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्मी रिश्ते अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने मुंबई में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां