बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, जयकारों से गूंजा बाबा का धाम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रूद्रप्रयाग 02 मई 2025। आज यानी 2 मई को विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही आगामी छह महीनों तक भक्तगण भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे। आज सुबह ठीक 7 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश लिंग,तीर्थ पुरोहितों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों, स्थानीय हक हकूक धारियों सहित हजारों की संख्या में आए देश दुनिया के श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खुल गए हैं। वहीं, मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। कपाट खुलते समय आर्मी के बैंड की मधुर धुनों और हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ केदारपुरी गुंजायमान हो उठी। आज से बाबा केदार की 6 महीनों तक पूजा अर्चना केदारनाथ धाम में चलती रहेंगी

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल,बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,डीएम सौरभ गहरवार, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद पर भारत को मिला US का समर्थन, अमेरिका के इस बयान पर बौखलाया पाकिस्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मई 2025। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है। […]

You May Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की