ट्रंप सरकार के बड़े ऐलान से चीन में हड़कंप: विदेश मंत्री का ऐलान- चुन-चुनकर छात्रों के वीजा रद्द करेंगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 29 मई 2025। अमेरिकी सरकार ने चीन के छात्रों पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उनके वीज़ा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। खासतौर पर वे छात्र जिनके संबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से हैं या जो “संवेदनशील” क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं, अब अमेरिकी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, “अमेरिका चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करना शुरू करेगा, विशेषकर वे जो CCP से जुड़े हैं या जिनकी पढ़ाई रणनीतिक रूप से अहम विषयों में हो रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि स्टेट डिपार्टमेंट इस प्रक्रिया को “आक्रामक रूप से आगे बढ़ाएगा।”

कड़े नियम, कड़ी निगरानी
यह कदम ट्रंप प्रशासन की अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर लगाम कसने की रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीज़ा इंटरव्यू की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही, स्टेट डिपार्टमेंट अब छात्रों की सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच के लिए नए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है।

चीनी छात्र सबसे अधिक प्रभावित
Academic year 2023-24 के दौरान अमेरिका में 2.7 लाख से अधिक चीनी छात्र अध्ययनरत थे, जो कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं। नए कदमों से चीन से आने वाले छात्रों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

विश्वविद्यालयों में बेचैनी का माहौल
विदेशी छात्रों के लिए पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है। अब और अधिक कड़े नियमों ने उन्हें असमंजस में डाल दिया है। विस्कॉन्सिन-ओशकोश विश्वविद्यालय के एक छात्र व्लादिस्लाव प्ल्याका, जो यूक्रेन से हैं, ने AP से बातचीत में चिंता जाहिर करते हुए कहा, “मुझे अब इस सिस्टम पर भरोसा नहीं रह गया है।” प्ल्याका पोलैंड में अपनी मां से मिलने और वीज़ा नवीनीकरण की योजना बना रहे थे, लेकिन अब उन्हें डर है कि अगर वे अमेरिका से बाहर गए, तो शायद दोबारा वापसी न कर पाएं।

Leave a Reply

Next Post

7 लोगों पर कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की दर्दनाक मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मिर्जापुर 29 मई 2025। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के नंदना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से नौ और 10 साल की दो लड़कियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस