कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC नई दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष- सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ आज ग्राम लोखंडी के पंच उपसरपंच सरपंच एक सैकड़ो ग्रामवासी एवं समाज के पदाधिकारी के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रज़नेश सिंह को ज्ञापन दिया चर्चा किया, विदित हो कि 7 सितंबर को तखतपुर विधानसभा के ग्राम लोखंडी एवं उसलापुर के युवाओं के बीच में आपसी वाद विवाद मारपीट हो गया था, जिसमें घायल युवक शेख इस्माइल की मृत्यु हो गई, इस पर पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए गांव के कुछ युवा जैसे कि प्रद्युम्न श्रीवास आदि को जो इस घटना मे शामिल ही नहीं थे आरोपी बना दिया है, उक्त वाद विवाद में प्रद्युमन श्रीवास्तव शामिल नहीं थे। वह घायल व्यक्ति को सरपंच बलराम पटेल के बोलने पर सिम्स पहचाने 112 गाड़ी में छोड़ने गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया। इस अवसर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि किसी की भी मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो लोग इस घटना में शामिल है उन्हें सजा मिले, दोषी व्यक्तियों को दंड मिले। वे लोग दोषी व्यक्तियों के पक्ष मे कतई नहीं है, परंतु निर्दोष व्यक्तियों को इसमें आरोपी ना बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रद्युम्न श्रीवास एवं अन्य वह युवा जो इस मामले में निर्दोष है, वह यदि इस घटना में शामिल रहते तो बाकी आरोपियों की तरह बाहर भाग जाते वह घायलों को पुलिस की गाड़ी 112 में अस्पताल पहुंचाने क्यों ले जाते एवं घटना 7 सितंबर की थी तो संलिपित आरोपीगण की गिरफ्तारी 8 या 9 तारीख को हो जाता तो आज निर्दोष व्यक्ति परेशान नहीं होते। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत मे निर्दोष व्यक्तियों को नहीं फंसाया जाएगा। सभीको न्याय मिलेगा, उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इस पर जांच करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं ग्राम के सरपंच बलराम पटेल उप सरपंच बसंत गढ़वाल, सेन समाज के सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, मनोज श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, शुभम श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, आशीष श्रीवास, मनोहर श्रीवास, सुदर्शन श्रीवास, रामसनेही पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थेl

Leave a Reply

Next Post

25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज

शेयर करे‘लव लॉटरी’ अब 25 सितंबर को देगी रिश्तों के कई अनकहे जवाब इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 16 सितंबर 2026। रिश्तों में प्यार और भरोसे के साथ जब धोखा, शादी और कानून की पेचीदगियां जुड़ जाएं, तो कहानी सिर्फ भावनात्मक नहीं रहती, बल्कि कई सवाल भी खड़े करती […]

You May Like

मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ....|....सोशल मीडिया की दोस्ती से बढ़ी नजदीकी, फिर पहुंचा मामला थाने तक....|....प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को लेकर आप की 7 सूत्रीय मांग....|....अवधेशानंद और मनोज मुन्तशिर के साथ मंच साझा करेंगे भागवत....|....एमसी पालमपुर ने नियमों के विपरीत बांट दिए सफाई कर्मियों को 2.16 लाख के प्रेशर कुकर....|....पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना....|....हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी....|....जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं....|....बरेली में आंधी-बारिश से मकान की दीवार गिरी, महिला की मौत....|....सीएम योगी बोले- सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी मोदी