मुंबई में प्रवासी कामगारों का प्रदर्शन : टीवी पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई । महाराष्ट्र में एक टीवी पत्रकार के खिलाफ उनकी एक रिपोर्ट की वजह से एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में पत्रकार ने बताया था कि ट्रेनें फिर से शुरू होंगी। जिसके बाद बांद्रा में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। आरोपी पत्रकार का नाम राहुल कुलकर्णी है जो ओसनामाबाद जिले में रहते हैं।
पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और मुंबई लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यूज रिपोर्ट में कुलकर्णी ने कहा था कि विशेष जन साधारण ट्रेनों की सेवाएं लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों के लिए शुरू की जाएंगी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। वे सभी मांग कर रहे थे कि राज्य सरकार उन्हें उनके मूल गांव और शहरों तक वापस भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था करे। बता दें कि पुलिस को मजदूरों की भीड़ को अलग-थलग करने के लिए लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार करीब 1000 दिहाड़ी मजदूर दोपहर तीन बजे रेलवे स्टेशन के पास मुंबई उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा (पश्चिम) बस डिपो पर एकत्रित हो गए और सड़क पर बैठ गए।  लॉकडाउन लागू होने के बाद से दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दिहाड़ी मजदूर पास के पटेल नगरी इलाके में झुग्गी बस्तियों में किराए पर रहते हैं, वे परिवहन सुविधा की व्यवस्था की मांग कर रहे थे ताकि वे अपने मूल नगरों और गांवों को वापस जा सकें। एक मजदूर ने बिना अपना नाम बताए कहा कि एनजीओ और स्थानीय निवासी प्रवासी मजदूरों को भोजन मुहैया करा रहे हैं लेकिन वे लॉकडाउन के दौरान अपने मूल राज्यों को वापस जाना चाहते हैं क्योंकि बंद से उनकी आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उसने कहा कि अब, हम भोजन नहीं चाहते हैं, हम अपने मूल स्थान वापस जाना चाहते हैं, हम (लॉकडाउन बढ़ाने की) घोषणा से खुश नहीं हैं।

Leave a Reply

Next Post

आधी आबादी पर रोजी रोटी का संकट, कोरोना ने तोड़ दी मध्यम वर्ग की कमर सुनो सरकार मदद की दरकार

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)।  कोरोनावायरस महामारी के चलते देश मैं लॉकडाउन अब 3 मई तक बढ़ गया है मतलब अब 19 दिन तक देश के हालात पहले जैसे ही रहेंगे ! लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि 14 अप्रैल तक लॉक डॉन खत्म हो जाएगा खत्म नहीं होगा तो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं