अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस से नाराज गठबंधन के कई दल, सोनिया गांधी को संभालना पड़ा मोर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। अकेले कांग्रेस की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को ले कर गठबंधन में शामिल दूसरे कई दलों की नाराजगी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जहां खेद जताने पड़ा, वहीं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मोर्चा संभालना पड़ा। विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों की इस बात पर आपत्ति थी कि जब प्रस्ताव पेश करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया तो नोटिस में महज कांग्रेस के सांसदों के हस्ताक्षर क्यों कराए गए? सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर तृणमूल, सपा, शिवसेना उद्धव गुट, वाम दल और द्रमुक ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद खरगे ने भविष्य में ऐसा नहीं होने का आश्वासन देते हुए खेद जताया। नाराजगी को दूर करने के लिए सोनिया गांधी संजय सिंह के धरने पर पहुंची और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

खरगे के चैंबर में बैठक में खुलासे पर नाराज
तृणमूल की सलाह पर मंगलवार की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति बनी। हालांकि, बुधवार को दूसरे दलों को साथ लिए बगैर गौरव गोगोई ने अकेले नोटिस दे दिया। नाराज सहयोगियों का कहना था कि एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए नोटिस देने के लिए सभी दलों को एक साथ जाना चाहिए था। जबकि इसी दिन खरगे के चैंबर में बैठक होनी थी। बैठक में जब पता चला कि प्रस्ताव का नोटिस दे दिया गया है, तो सहयोगी नाराज हो गए।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज...केंद्र ने दायर किया हलफनामा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। केंद्र ने मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हिंसा घटनाओं को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराते हुए इस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर छह महीने के भीतर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही