चाय के बाद अब शराब पीने के लिए ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, इंतजार करते रहे यात्री

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

समस्तीपुर 03 मई 2022। बिहार के सिवान में पहले चाय की तलब मिटाने के लिए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी थी लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में ट्रेन ड्राइवर को शराब की ऐसी तलब लगी कि उसने हसनपुर बाजार में ट्रेन रोक दी और शराब पीने चला गया। शराब पीने के बाद जब नशा चढ़ने लगा तो वह वहां हंगामा भी करने लगा। इस दौरान ट्रेन लगभग 1 घंटे सात मिनट खड़ी रही। यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। कुछ यात्रियों ने तो इस दौरान हंगामा भी किया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना ने किया गिरफ्तार 
ड्राइवर के हंगामे के बाद जब स्थानीय लोग परेशान होने लगे तब उन्होंने जीआरपी थाना को सूचित किया। उसके बाद वहां लगभग आधा दर्जन पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे उप चालक को चाय दुकान से शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई। हंगामा कर रहे युवक की पहचान जितवारपुर निवासी शिव सागर राय के पुत्र कर्मवीर प्रसाद यादव के रूप में हुई है। उसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है।

राजधानी की क्रॉसिंग की सूचना के बाद ड्राइवर टहलने निकल गया
बताया जा रहा है कि ट्रेन समस्तीपुर से सहरसा जा रही थी जो कि स्टेशन से 4.05 में खुली। इसके बाद 5.41 पर हसनपुर बाजार पहुंची जहां ड्राइवर को सूचना दी गई कि राजधानी की क्रॉसिंग होनी है। इसके बाद फिर क्या था, मौका मिलते ही ड्राइवर ट्रेन से नीचे उतर गया और हसनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास चाय दुकान में शराब पीने चला गया।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: कप्तान श्रेयस अय्यर भी रिंकू सिंह के हुए फैन; बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही थी उनकी पारी की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2022। नीतीश राणा (नाबाद 48) और रिंकू सिंह (नाबाद 42) की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग