दिल्ली: भाजपा ने 14 जिलों में सील कीं शराब की दुकानें, सीएम केजरीवाल का पुतला जलाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। प्रदेश भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति का खिलाफ विरोध करते हुए अपने 14 जिलों के 14 विभिन्न स्थानों पर शराब की दुकानें सील कीं। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला भी जलाया। उन्होंने इन दुकानों को अवैध तौर पर खोलने का आरोप लगाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।

पटेल नगर में शराब की दुकान बंद करने के दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शराब की दुकान खुलने से घरेलू हिंसा बढ़ी है। इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। इस कारण महिलाएं, युवा, आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन एवं समाजिक संगठन सहित भाजपा कार्यकर्ता शराब की दुकान खोलने का विरोध करते हुए उन्हें बंद करने कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री की शराब माफिया के साथ मिलकर दिल्ली को शराब नगरी बनाने की मंशा कामयाब नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री के कारण आज मुख्य बाजारों में महिलाओं को चलने में समस्या हो रही है, क्योंकि शराब की दुकानों के सामने लगी लंबी लाइन से वे असहज महसूस कर रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने देवली गांव में शराब की दुकान को सील कराया

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने देवली गांव में खुली शराब की दुकान को सील कराया। इस दुकान को बंद कराने के लिए इलाके के ग्रामीण ढाई महीने से संघर्ष कर रहे थे। वहीं सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के रिहायशी इलाकों, स्कूलों, मंदिरों एवं मुख्य बाजार के बीच एवं निगम के नियमों का उल्लंघन करके खोली गई अधिकतम शराब की दुकानों को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजिक संगठनों ने बंद करवा दिया है। उधर प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि आने वाले दिनों में आबकारी नीति के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। शराब की दुकान सील करने में भाजपा के पवन शर्मा, आशीष सूद, विजेन्द्र गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, राजन तिवारी, राजीव बब्बर, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, अभय वर्मा, जितेन्द्र महाजन, योगिता सिंह, गौरव खारी, योगेन्द्र चंदोलिया, अशोक गोयल, नवीन कुमार जिंदल आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

PM की ‘परीक्षा पे चर्चा: स्टूडेंट को सिखाएंगे तनाव मुक्ति के गुर,शिवराज भोपाल में छात्रों से करेंगे संवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 01 अप्रैल 2022। रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत का रुख वैश्विक समुदाय के लिए अब तक अहम रहा है। खुद रूस भारत से अपील कर चुका है कि, वह अपने पुराने संबंधो को बरकरार रखे। वहीं अमेरिका भारत को अपने पाले में लाने के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं