विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक, 8 दिसंबर को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 01 दिसंबर 2025। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र को सफल बनाने के लिए विधानसभा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रश्नों और मुद्दों को तैयार कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक दल रणनीतिक बैठकों में सत्र की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा औपबंधिक कार्यक्रम जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें वह सभी दलों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। अध्यक्ष ने कहा है कि सदन में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा उनकी प्राथमिकता होगी। इससे पहले 3 दिसंबर को उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विपक्ष, विशेषकर भाजपा, सत्र को लेकर काफी सक्रिय है। सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जारी आरोप पत्र के आधार पर भाजपा सदन में सरकार की घेराबंदी करेगी। पार्टी ने 7 दिसंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें धनबाद में अवैध कोयला कारोबार, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तय की जाएगी।

इधर सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी में जुटा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एटीआई में बैठक कर विधायकों को विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने के निर्देश दिए जाएंगे। सत्र के दौरान 8 दिसंबर को चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मस्क ने बेटे को दिया भारतीय वैज्ञानिक का नाम, बोले-मेरी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 01 दिसंबर 2025। स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी साथी शिवोन जिलिस ‘‘आधी भारतीय” हैं और उन्होंने अपने एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है। जिलिस और मस्क के चार बच्चे […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर