दीनदयाल जयंती पर स्वच्छता अभियान: राजनाथ सिंह ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, कई नेताओं ने किया श्रमदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। आज देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी के अपील के बाद देशभर में स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत विभिन्न नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने साफ-सफाई के कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर किया गया, जिसमें सभी नागरिकों से एक दिन, एक घंटा देश सेवा के लिए श्रमदान करने का आग्रह किया गया था।

राजनाथ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी स्वच्छता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्र हुए हैं। जिस तरह ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक जन आंदोलन बन गया है, वह अद्भुत है। एक व्यक्ति जो अपने घर और आसपास को साफ रखता है, वह अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश देता है। बता दें कि इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उपस्थित रहे।

जेपी नड्डा ने सेवा पखवाड़ा के तहत लिया भाग
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैंने ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ अभियान में भाग लिया। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत के निर्माण में योगदान दें।

मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में किया श्रमदान
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में स्वच्छता ही सेवा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

Leave a Reply

Next Post

सीडीएस चौहान बोले- 1962 में वायुसेना कुंद कर सकती थी चीनी हमले की धार, लद्दाख-अरुणाचल में समान नीति भूल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 25 सितंबर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि अगर 1962 के भारत-चीन युद्ध में वायुसेना का इस्तेमाल किया गया होता तो चीनी आक्रमण काफी हद तक धीमा पड़ जाता। उस समय इसे ‘तनाव बढ़ाने वाला कदम’ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण