इंडिगो संकट पर चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता की बड़ी सफाई, यात्रियों से बिना शर्त माफी मांगी, बोर्ड जांच करेगा हर वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन का निदेशक मंडल हाल में हुए उड़ान व्यवधानों के हर पहलू की जांच करेगा। मेहता ने एक वीडियो संदेश में कहा कि निदेशक मंडल ने प्रबंधन के साथ काम करने और व्यवधानों के मूल कारणों का पता लगाने में मदद करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करने का निर्णय लिया है। मेहता ने कहा, ”तीन दिसंबर को अप्रत्याशित घटनाओं की एक शृंखला के चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हुईं।… हमारे हजारों यात्री फंस गए… मुझे पता है कि इससे कितनी परेशानी हुई। मैं बहुत सरलता और स्पष्टता से कहना चाहता हूं, हमें इसका खेद है।” पिछले सप्ताह से ही इंडिगो ने पूरे देश में हजारों उड़ानें रद्द की हैं क्योंकि वह कड़े सुरक्षा नियमों के लिए अपनी योजना बनाने में विफल रही। ऐसे में पांच दिसंबर को रद्दीकरण सबसे अधिक रहा और उसके बाद से इसमें कमी आई है। एयरलाइन ने मंगलवार को कहा था कि उसका संचालन स्थिर हो गया है। हालांकि, बुधवार को भी दिल्ली और मुंबई सहित तीन प्रमुख हवाईअड्डों पर लगभग 220 उड़ानें रद्द हो गईं।

इंडिगो चेयरमैन ने कहा, ”हम उन दिनों में आपकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। इसके लिए हम सचमुच क्षमाप्रार्थी हैं।” मेहता ने कहा, ”पिछले एक सप्ताह में काफी आलोचना हुई है जिसमें से कुछ उचित और कुछ अनुचित हैं।” उन्होंने कहा, ”उचित आलोचना यह है कि एयरलाइन ने आपको निराश किया। हमें अपने ग्राहकों, अपनी सरकार, अपने शेयरधारकों और अपने कर्मचारियों को जवाब देना है। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम यह जांच करेंगे कि कहां गलती हुई और उससे सीखेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि निदेशक मंडल ने निर्णय लिया है कि वह प्रबंधन के साथ काम करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करेगा, ताकि मूल कारणों का पता लगाया जा सके और ‘सुधारात्मक कार्रवाई’ को सुनिश्चित किया जा सके।

इंडिगो चेयरमैन ने यह भी कहा कि कुछ आरोप गलत हैं, जैसे इंडिगो ने खुद इस संकट को तैयार किया या सुरक्षा से समझौता किया। उन्होंने कहा, ”पायलट को आराम देने से जुड़े नियम जब से बने हैं, इंडिगो ने उनका पालन किया है। हमने जुलाई और नवंबर में नए नियमों के तहत ही संचालन किया। हमने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं की, न ही हमने ऐसा कुछ किया जिससे हमारी बेदाग सुरक्षा रिकॉर्ड पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।” मेहता ने कहा कि पिछले सप्ताह हुए व्यवधान किसी जानबूझकर की गई कार्रवाई के कारण नहीं हुए। उन्होंने कहा, ”वे आंतरिक और अप्रत्याशित बाहरी घटनाओं के संयोजन के कारण हुए। इनमें मामूली तकनीकी दिक्कतें, सर्दी के मौसम की शुरुआत से जुड़े अनुसूचित परिवर्तन, प्रतिकूल मौसम, विमानन प्रणाली में बढ़ता जाम, और नये चालक दल के रोस्टरिंग नियमों के तहत संचालन शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

तेज हवाओं से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, AQI घटकर 259 हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। दिल्ली में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरकर 259 हो गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शाम […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल