म्युज़िक वीडियो “बोलो जय भीम” ब्रांडेक्स म्युज़िक ने किया रिलीज़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 18 जून 2024। पहचान कौन से अपनी अलग पहचान बनाने वाले कॉमेडियन नवीन प्रभाकर, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजीव रुइया और डायरेक्टर कपिल शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटी गेस्ट्स के हाथों म्युज़िक वीडियो “बोलो जय भीम” मुम्बई के कंट्री क्लब में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। जयेश पंडागले, हर्षा चौहान, ज्योति जयंत जैसे कलाकारों से सजे गीत में लियाकत नासिर, रजनी राजपकर और सितारे हिंद राजा ने भी बेहतरीन अदाकारी की है। इस अवसर पर राम पंडागले का जन्मदिन भी शानदार केक काटकर मनाया गया। मेहमानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार  भेंटकर बर्थडे की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राम पंडागले ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस सॉन्ग के गायक शाहिद माल्या हैं। सॉन्ग के निर्माता राम पंडागले, सह-निर्माता फिरोज शेख (विक्की), वीडियो निर्देशक और कोरियोग्राफर फिरोज शेख (विक्की) हैं। म्युज़िक प्रोड्यूसर और संगीतकार राजेंद्र सालुंके, गीतकार राम पंडागले, राजू काले और पंकज वांगुरासे, डीओपी रोहित येवले और गिफ्टी मेहरा हैं। म्युज़िक अल्बम ब्रांडेक्स म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है। वीडियो प्रोडक्शन जोया इंटरनेशनल फिल्म द्वारा किया गया है। 

परिकल्पना फिरोज शेख (विक्की) की है और वीडियो प्रोडक्शन जोया इंटरनेशनल फिल्म और अष्टविनायक मूवीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इस एल्बम के लिए अहमद सिद्दीकी का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया है। इस सॉन्ग को लेकर बेहद उत्साहित जयेश पंडागले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बोलो जय भीम बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित एक खूबसूरत गीत है जिसकी शूटिंग हमने मुम्बई के फिल्मसिटी में बेहद गर्मी में की। गाना तो एक दिन में शूट हुआ लेकिन साल भर लगा इसको सोचने में। इस सॉन्ग का कॉन्सेप्ट मेरे पिताजी राम पंडागले का है, यह उनकी सोच है और उन्होंने ही इसे लिखा है। फिरोज़ शेख ने इसकी बेहतरीन कोरियोग्राफी की और वीडियो का निर्देशन किया। यह गीत जोश और उत्साह भर देने वाला है।

निर्माता राम पंडागले ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर साहेब ने जो देश के अछूत वर्गों के लिए किया है वह अद्वितीय है। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलवाया, कानून बनाया। मैं चाहता था कि एक ऐसा गीत हिंदी में बने जो भीमराव अंबेडकर के कार्यों की व्याख्या करता हो और फिर एक रात बैठकर मैंने काफी सोचकर यह गीत लिखा। यह बहुत सुंदर गाना बना है। फिरोज़ ने बढ़िया डायरेक्शन किया है। जयेश ने अपनी ऊर्जा भरी अदाकारी और डांस से इसे एक जबरदस्त वीडियो बना दिया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया। अब हम एक नई फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कर रहे हैं जिसके हीरो जयेश होंगे। प्रमोशन और पब्लिसिटी फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

लक्जरी कार ब्रांड की शूटिंग के लिए चीन पहुँची अलंकृता सहाय 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 18 जून 2024। अलंकृता सहाय इस समय सातवें आसमान पर हैं और क्यों नहीं?  यह दिवा अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘टिप्सी’ की सफलता से ताज़ा है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इस खूबसूरत लड़की के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़