उद्धव ठाकरे पर शिंदे का पलटवार, बोले- तीर-कमान का चिह्न शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से मिला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 फरवरी 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मिलने के बाद पहली बार इस मुद्दे पर खुल कर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शिवसेना के उनके धड़े को ‘तीर-कमान’ का चिह्न छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद की वजह से मिला है।

‘शिवाजी पर पुस्तक लिख रहे अमित शाह’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक थीम पार्क ‘शिवसृष्टि’ के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान शिंदे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम ‘शिवसृष्टि’ परियोजना के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अमित शाह आज यहां हैं और आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे कि वह शिवाजी महाराज के परम भक्त हैं। उन्होंने मराठा शासकों और शिवाजी महाराज के बारे में बहुत अध्ययन किया है। वे एक पुस्तक भी लिख रहे हैं जो जल्द ही प्रकाशित होगी।’’

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ आवंटित किया था। इसके बाद से ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना उद्धव बालासाहेब के नेता उद्धव ठाकरे ने भाजपा और एकनाथ शिंदे पर जुबानी हमले जारी रखे हैं। इसी पर पलटवार करते हुए शिंदे ने उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि शिवसेना के उनके धड़े को ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का निर्वाचन आयोग का फैसला सच्चाई की जीत है। इससे पहले शिंदे ने बताया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे कहा था कि वह हर कदम पर चट्टान की तरह उनके पीछे खड़े रहेंगे और शाह ने वही किया भी।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- भारत छोड़ने वालों की हमें चिंता करने की जरूरत नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। देश छोड़ रहे नागरिकों की खबरों के बीच केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि हमें इनकी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके भारत छोड़ने के कई कारण हो सकते हैं। […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश