अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सुकमा और दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा 08 नवंबर 2025। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए भीषण नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में एक साथ 12 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को हुए उस आईईडी ब्लास्ट से जुड़ी है, जिसमें दरभा डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने डीआरजी बल के जवानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 10 जवानों समेत वाहन चालक की मौत हुई थी।

एनआईए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस से जुड़े आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर की गई। एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है, जिनमें नकदी, हस्तलिखित पत्र, प्रिंटेड रसीद बुक्स, और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। यह सामग्री सीपीआई (माओवादी) संगठन की फंडिंग और गतिविधियों से जुड़ी पाई गई है।

जांच एजेंसी का कहना है कि जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, वहां से मिले सबूतों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध दरभा डिवीजन कमेटी के सक्रिय माओवादी कैडरों से हैं। वही कैडर 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर के पास पेडका गांव में हुए उस घातक हमले में शामिल थे, जिसने पूरे बस्तर को दहला दिया था।

एनआईए ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि इस मामले की जांच अब भी जारी है। अब तक की कार्रवाई में कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि हालिया तलाशी में मिले दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य इस मामले के नक्सली नेटवर्क को और गहराई से उजागर करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

25 दिन में ही गिरी मधेस की सोनल सरकार, विश्वास मत से पहले विपक्षी खेमे में चले गए समर्थक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडो 09 नवंबर 2025। नेपाल के मधेश प्रांत की सरकार गठन के मात्र 25 दिन बाद ही गिर गई। मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनल ने विश्वास मत ना मिलने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश सभा की बैठक में त्यागपत्र […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग