IND vs AUS : एडिलेड टेस्ट मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जानिए किसे मिला मौका ?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। गुरुवार से शुरू हो रहे एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने के लिए जिन खिलाड़ियों को टीम इंडिया उतारेगी, उसका खुलासा एक दिन पहले ही कर दिया गया।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सीरीज के पिंक टेस्ट में ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल बाहर हैं।

एडिलेड टेस्ट: प्लेइंग इलेवन –

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा तीन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज होंगे। भारत ने अच्छे फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल के बजाय पृथ्वी शॉ को मयंक अग्रवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में प्राथमिकता दी है।

पृथ्वी खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी तकनीक पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया कि शुभमन गिल और केएल राहुल अभी उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं हैं।

इसके साथ ही विकेटकीपर के चयन में अनुभवी ऋद्धिमान साहा को ऋषभ पंत पर प्राथमिकता दी गई है। पंत ने गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में शतक लगाया था। साहा ने जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसे टीम प्रबंधन ने तरजीह दी।

साथ ही उमेश यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अपना स्थान वापस मिला, जो अभ्यास मैच में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण हुआ।

Leave a Reply

Next Post

मोदी कैबिनेट में चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने का फैसला , 5 करोड़ किसानों को होगा फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2020। कृषि कानून के मसले पर जारी आंदोलन के बीच बुधवार को मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात करने का फैसला लिया है, इससे होने वाली कमाई, इसकी सब्सिडी को सीधे 5 करोड़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण