आगरा : पत्नी को यमुना पुल से दिया धक्का, बच कर पुलिस से की शिकायत, पति गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 28 अगस्त 2022। आगरा में रुनकता (सिकंदरा) निवासी एक युवक ने बटेश्वर (बाह) में यमुना पुल से धक्का देकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आए दिन झगड़े से परेशान था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति को पकड़ लिया। उसे फिरोजाबाद पुलिस के सुपुर्द किया है।

सिरसागंज के नगला मदारी (फिरोजाबाद) निवासी संतोषी की शादी आठ वर्ष पहले खुशालपुर, नारखी (फिरोजाबाद) निवासी अरविंद से हुई थी। अरविंद परिवार के साथ सिकंदरा के रुनकता इलाके में किराए पर रहता है। दो बच्चे हैं। शुक्रवार को झगड़ा हुआ था।

विवाहिता के भाई चंद्रकात ने पुलिस को बताया कि अरविंद ने संतोषी को बटेश्वर दर्शन के बहाने बाइक पर साथ ले गया था। वहां यमुना पुल से उसे नीचे धक्का दे दिया। अरविंद घर लौट आया। संतोषी बच गई। वह जहां गिरी थी वहां पानी कम था। किनारे खड़े लोगों ने बाहर निकाल लिया। संतोषी ने घटना की जानकारी दी। मायकेवालों ने 112 नंबर पर सूचना दी।

इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपित पति को पकड़ा था। परिजन बता रहे हैं कि उन्होंने फिरोजाबाद में तहरीर दी थी। वहां मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Next Post

पटना महिला रिमांड होम में सेक्स रैकेट चलाती थी अधीक्षिका, लड़कियों को करती थी टॉर्चर, गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 28 अगस्त 2022। पटना पुलिस ने छह महीने तक हुई जांच के बाद आखिरकार गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षिका वंदना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उन पर उत्तर रक्षा गृह की संवासिनों को नशे का इंजेक्शन देकर बाहर भेजने, उन्हें प्रताड़ित करने, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल