रूस, चीन के रक्षा मंत्रियों के भारत में एससीओ बैठक में हिस्सा लेने की संभावना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के भारत में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत की एससीओ की अध्यक्षता के तहत यह बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 27 और 28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की व्यक्तिगत रूप से भागीदारी पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, आसिफ के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को छोड़कर चीन, रूस और एससीओ के अन्य सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की पुष्टि की है। हालांकि, एससीओ के सदस्य देशों द्वारा रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद चार और पांच मई को गोवा में समूह की विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी समेत एससीओ के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं। पाकिस्तान पहले ही घोषणा कर चुका है कि बिलावल बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। एससीओ के सदस्य देशों में भारत, रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोहली-गांगुली के ‘हाथ ना मिलाने’ पर रवि शास्त्री का बेबाक बयान, बोले- ‘…चाहे आप कितनी भी उम्र के क्यों न हों’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद आईपीएल के दौरान खुलकर सामने आया। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर गांगुली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज कोहली ने दोनों टीमों के बीच हुए मैच […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां